साहिबगंज के 107 विद्यालयों में विकसित होगी पोषण वाटिका
साहिबगंज, अगस्त 9 -- मंडरो। जिले के 107 सरकारी विद्यालयों में पोषण वाटिका विकसित होंगे। इसके लिए विभाग ने कवायद शुरू कर दी है। जिले के प्रत्येक प्रखंड से 5-5 विद्यालयों का चयन कर 11 अगस्त तक इसकी सूची संबंधित पदाधिकारी को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है। दरअसल, प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना के तहत साहिबगंज जिले के 107 विद्यालयों में एक विद्यालय-एक बगिया कार्यक्रम के तहत पोषण वाटिका विकसित की जाएगी। इसे लेकर जिला शिक्षा अधीक्षक ने जिले के सभी बीइइओ व बीपीओ को आवश्यक निर्देश जारी किया है। जारी निर्देश के अनुसार प्रत्येक प्रखंड से पांच विद्यालयों का चयन किया जाएगा। चयनित विद्यालयों में पर्याप्त भूमि, चारदीवारी, पौधों की सिंचाई के लिए जल की उपलब्धता तथा सक्रिय इको क्लब का गठन होना आवश्यक है। वर्ष 2025-26 में जिन विद्यालयों को पोषण...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.