साहिबगंज, मार्च 11 -- साहिबगंज। शहर में बंगाली टोला स्थित शिव मंदिर मे चोरी हो गई है। घटना बुधवार की दोपहर ढाई से तीन के बीच का बताया जा रहा है। इस आशयक की खबर फैलते आसपास लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। मंदिर से जुड़े लोगों ने इसकी सूचना तुरंत नगर थाना प्रभारी अमित कुमार गुप्ता को दी। थाना प्रभारी घटनास्थल पर पहुंच मामले की जांच पड़ताल शुरू की। जानकारी के अनुसार लोहे की खंती से मंदिर का दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश कर दो अलमारी को तोड़ कर खंगाला गया है। मंदिर के दान पेटी से करीब तीन हजार रुपया, पूजा के समान, मंदिर की घंटा व अन्य कीमती सामान की चोरी कर ली गई है। मंदिर की देखरेख करने वाले रणजीत सिंह की माने तो पूरे सामान का अनुमानित कीमत तकरीबन 25000 रुपए होगी। जांच में पुलिस को मौके से लोहे की खंती गिरा मिला है। थाना प्रभारी अमित कुमार गुप्ता ने...