साहिबगंज, जुलाई 17 -- साहिबगंज। नगर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर अवैध शराब के धंधे का खुलासा किया है। गुरुवार की रात नाकाबंदी करते हुए पुलिस ने 10 कार्टून शराब जब्त किया है। मौके से पुलिस ने हुंडई आई 20 कार जब्त किया है। उसपर बंगाल व बिहार नंबर दोनों लिखे है। पुलिस को देखते हुए कार पर सवार लोग वाहन से फरार होने लगे। पुलिस ने खदेड़ कर मौके से एक युवक को पकड़ लिया। नगर थाना प्रभारी अमित कुमार गुप्ता ने बताया कि कार से आरएस का फूल 24 पीस, आरएस का हाफ 120 पीस, सिग्नेचर हाफ 24 पीस, ब्लेंडर प्राइड हाफ 24 पीस एवं स्टर्लिंग हाफ 24 पीस जब्त की गई है। सभी जब्त शराब की अनुमति कीमत एक लाख रुपए होगी। शराब को जब्त करते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है। उधर, गिरफ्तार युवक पुरानी साहिबगंज के लालू यादव है। पूछताछ के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। थ...