गाजीपुर, अप्रैल 27 -- गाजीपुर। वेलफेयर क्लब की ओर से लंका मैदान स्थित मैरिज हॉल में 29वां वेलफेयर उत्सव एवं साहित्य गौरव सम्मान समारोह रविवार की शाम को हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि अफीम फैक्ट्री के महाप्रबंधक दौलत कुमार और मेडिकल कॉलेज के डॉ. स्वतंत्र सिंह ने किया। इस मौके पर वरिष्ठ साहित्यकार एवं स्वामी सहजानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य डॉ. मांधाता राय को "साहित्य गौरव सम्मान" से नवाजा गया। मुख्य अतिथि दौलत कुमार ने कहा कि साहित्य समाज का दर्पण होता है और साहित्यकार समाज को दिशा देने का कार्य करते हैं। डॉ. मांधाता राय जैसे विद्वान को सम्मानित कर वेलफेयर क्लब ने न केवल उनका गौरव बढ़ाया है, बल्कि पूरे जिले के साहित्यिक परिवेश को नई ऊर्जा प्रदान की है। विशिष्ट अतिथि डॉ. स्वतंत्र सिंह ने कहा कि दूर-दराज क्षेत्रों से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.