भागलपुर, अप्रैल 5 -- भागलपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। साहित्यक संस्था साहित्य सफर के सदस्यों ने शनिवार को साहित्यकार सच्चिदानंद हीरानंद वात्स्यायन अज्ञेय की पुण्यतिथि मनाई। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के संस्थापक जगतराम साह कर्णपुरी ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत साहित्यकार अज्ञेय के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। उपस्थित कवियों और साहित्यकारों ने भी पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। अध्यक्षता करते हुए जगतराम साह कर्णपुरी ने कहा कि अज्ञेय हिन्दी साहित्य के महान कवि और लेखक थे। उन्होंने शेखर एक जीवनी, हरिघास पर क्षणभर, कोठरी की बात जैसे दर्जनों पुस्तकों का लेखन किया। मौके पर संतोष ठाकुर, अजय शंकर, देवेंद्र दास, प्रेम कुमार प्रिय, रंजन कुमार राय, राजीव रंजन, इंद्रजीत आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.