भागलपुर, मई 4 -- भागलपुर। देश के प्रख्यात गीतकार व लेखक प्रसून जोशी को प्रसार भारती का अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर साहित्य सफर संस्थान से जुड़े साहित्यकारों और कवियों ने बधाई दी। संस्था के संस्थापक जगतराम साह कर्णपुरी ने कहा कि सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय द्वारा प्रसार भारती का अध्यक्ष नियुक्त किया जाना खुशी की बात है। साहित्यकार अजय शंकर प्रसाद, संतोष ठाकुर अनमोल, राजीव रमण, प्रेम कुमार प्रिय, इंद्रजीत सहाय, राजीव रंजन, रंजन कुमार राय, मुदित कुमार झा मुदित व अन्य लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.