भागलपुर, जुलाई 10 -- भागलपुर। साहित्यिक संस्था साहित्य सफर ने गुरुवार को प्रगति शिक्षण संस्थान मंदरोजा में लोकगायिका तीजन बाई के निधन पर संस्था के संस्थापक जगतराम साह कर्णपुरी की अध्यक्षता में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया। कवि रंजन कुमार राय ने कहा कि तीजन बाई एक समर्पित लोक गायिका थीं, जिन्होंने छत्तीसगढ़ की लोकगायन शैली को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाई। मुदित कुमार झा मुदित, देवेंद्र दास, अजय शंकर, प्रेम कुमार प्रिय, इंद्रजीत, संतोष अनमोल, राजीव रंजन, विजय कृष्ण और हिमांशु शेखर मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...