देवरिया, जून 19 -- देवरिया, निज संवाददाता। भारत वर्ष साहित्य सेवा संस्थान के तत्वावधान में गुरुवार को रचनाकार अंजली अरोड़ा खुश्बू द्वारा रचित पुस्तक रुहानी खुश्बू का विमोचन जिला पंचायत सभागार में मुख्य अतिथि भाजपा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, पूर्व सांसद देवरिया डॉ.रमापति राम त्रिपाठी सहित अन्य अतिथियों ने किया। शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया गया। मुख्य अतिथि डॉ. त्रिपाठी ने कहा कि साहित्य, मानव मन की अभिव्यक्ति है। साहित्य समाज का दर्पण होता है। पुस्तक लिखने की परम्परा प्राचीन है, निरंतरता बनी रहनी चाहिए, अंजली अरोड़ा ने इसे पुनः जीवन्त करने का कार्य किया है। लेखन प्रतिभा का सम्मान होना चाहिए। साहित्य केवल समाज को आइना दिखाता ही नहीं है, बल्कि वह समाज में फैली कुरीतियों, अंधविश्वासों और बुराइयों को दूर करने ...