मुंगेर, मार्च 2 -- मुंगेर, निज संवाददाता । साहित्य प्रहरी के तत्वावधान में मंगल बाजार स्थित वरिष्ठ साहित्यकार यदुनंदन झा 'द्विज' के आवास पर भव्य होली मिलन समारोह सह कवि गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता यदुनंदन झा 'द्विज' ने की, जबकि मंच संचालन शिवनंदन सलिल ने किया। समारोह के प्रथम चरण में 'होली की उपादेयता' पर चर्चा करते हुए मुख्य अतिथि डॉ. रामवरण चौधरी ने कहा कि यह पर्व यौवन, उमंग और उल्लास का संदेश देता है। ख्यात गजलगो अनिरुद्ध सिन्हा ने कहा कि होली जाति, धर्म और वर्ग की दीवारें तोड़कर प्रेम बांटने वाला असली त्योहार है। वहीं, शिवनंदन सलिल ने वर्तमान राजनीतिक परिवेश का जिक्र करते हुए कहा कि जब समाज को बांटने की कोशिशें हो रही हैं, तब इस पर्व की प्रासंगिकता और बढ़ जाती है। आईटीसी के उपप्रबंधक रेवाशंकर ने इसे भारतीयता का प्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.