अयोध्या, अप्रैल 25 -- अयोध्या,संवाददाता। साहित्यिक संस्था साहित्य मंगलम् के संस्थापक सदस्य एवं पूर्व महासचिव स्व डॉ राममूर्ति चौधरी की पुण्यतिथि उनके बक्सरिया टोला स्थित एक पैलेस में मनाई गई। इस अवसर पर उपस्थित साहित्यकारों, सम्भ्रांत नागरिकों ने उनके चित्र पर पुष्प चढ़ाकर उनके प्रति श्रद्धा अर्पित की। कार्यक्रम में संस्थाध्यक्ष डॉ जनार्दन उपाध्याय ने उनकी विद्वता एवं रचनाधर्मिता की चर्चा करते हुए उन्हें साहित्यिक जगत का महान पुरोधा बताया। उन्होंने डॉक्टर चौधरी द्वारा रचित पुस्तक गीत गौरव पर विशेष चर्चा की।उन्होंने कहा कि डॉ चौधरी ने अन्य काव्य पुस्तकें लिखकर साहित्य जगत को समृद्ध किया है। साहित्य मंगलम् के पूर्व महासचिव वीर विक्रमादित्य सिंह ने इस अवसर पर गीत गौरव में संकलित उनकी कुछ रचनाओं का वाचन किया तथा उनकी कार्य प्रणाली और साहित्य ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.