सोनभद्र, जुलाई 29 -- सोनभद्र, संवाददाता। संत कीनाराम पीजी कालेज लोढ़ी में मंगलवार को साहित्य जगत के अकाट्य हस्ताक्षर रहे डा. नामवर सिंह की 100वीं जयंती मनाई गई। संगोष्ठी का आयोजन कर उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला गया। संत कीनाराम पीजी कालेज के प्राचार्य डा. गोपाल सिंह ने कहा कि जब भी हिन्दी साहित्य की बात होगी डाक्टर नामवर सिंह का नाम लिए बगैर बात पूरी नही होगी। हिन्दी साहित्य के लिए किए गए उनके अवदान को हम कभी भी नजर अंदाज नही कर पाएंगें। आज पूरी दुनिया के हिन्दी प्रेमी के मानस में डॉक्टर नामवर सिंह घर कर गये हैं। लम्बे समय तक उन्होने ही हिन्दी साहित्य के मानक को आवृत्त किया है। वह साहित्य जगत के अकाट्य हस्ताक्षर रहे। समाज का मानववाद उनके सिर चढ़कर बोलता था। कभी भी उन्होने किसी लेखकीय गुट से समझौता नही किया। इस मौके पर अंकित सिं...