प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 2 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। वरिष्ठ साहित्यकार डॉ.अंजना सिंह सेंगर को लखनऊ में साहित्य गौरव सम्मान से नवाजा गया। इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए लोगों ने बधाई दी है। बहुचरा निवासी साहित्यकार डॉ.अंजना सिंह सेंगर को शनिवार को लखनऊ के बौद्ध संस्थान ऑडिटोरियम में अवॉर्ड काउंसिल ऑफ इंडिया की ओर से आयोजित समारोह में सम्मानित किया गया। प्रदेश के पूर्व उप मुख्यमंत्री एवं सदस्य राज्यसभा डॉ. दिनेश शर्मा ने साहित्य गौरव सम्मान से सम्मानित किया। साहित्यकार राजमूर्ति सिंह सौरभ, सुनील प्रभाकर, अनूप अनुपम, निर्झर प्रतापगढ़ी, अशोक सिंह, रंजन सिंह, फौजदार सिंह, विनय सिंह, धनंजय प्रताप सिंह, समीना अख्तर, अंकिता सिंह, नगमा अबीदी आदि ने बधाई दी। यह भी पढ़ें- विंध्य गौरव सम्मान पाकर रचना ने जनपद का बढ़ाया मान

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...