साहित्य कुंभ एवं पुस्तक मेला 30 को
काशीपुर, मई 23 -- काशीपुर। शहर में साहित्य कुंभ एवं पुस्तक मेला 2026 का आयोजन 30 मई को किया जाएगा। शनिवार को कार्यक्रम के मुख्य संयोजक डॉ. रजनीश कुमार शर्मा ने बताया कि यह आयोजन शनिवार शाम 6 बजे से शगुन गार्डन में होगा। कार्यक्रम में शहर और आसपास के क्षेत्रों के साहित्यकार, कवि, लेखक, शिक्षाविद, विद्यार्थी और साहित्य प्रेमी बड़ी संख्या में शामिल होंगे।उन्होंने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य काशीपुर के साहित्यकारों को व्यापक पहचान दिलाना, स्थानीय लेखकों और रचनाकारों का उत्साहवर्धन करना तथा पाठकों और साहित्यकारों के बीच सीधा संवाद स्थापित करना है। कार्यक्रम में शहर के 40 साहित्यकारों को सम्मानित किया जाएगा। यह भी पढ़ें- साहित्य कुंभ एवं पुस्तक मेला 30 को
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.