प्रयागराज, मार्च 31 -- आर्य कन्या डिग्री कॉलेज में उत्तर प्रदेश संस्कृति एवं पर्यटन विभाग के सहयोग से आयोजित दो दिनी 'सार्थक सांस्कृतिक उत्सव' का समापन मंगलवार को हुआ। पूर्व सांसद रीता बहुगुणा जोशी और शासी निकाय के अध्यक्ष पंकज जायसवाल ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्रथम सत्र में आयोजित अखिल भारतीय काव्य कुंभ में देशभर से आए कवियों और कवयित्रियों ने हास्य, वीर, शृंगार और समसामयिक विषयों पर अपनी रचनाओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। प्रीता वाजपेयी, दिनेश दिग्गज, डॉ. भुवन मोहिनी और डॉ. प्रवीन शुक्ला की प्रस्तुतियों को खूब सराहना मिली। द्वितीय सत्र में पार्श्व गायक अल्तमश फरीदी और नीलोफर गेसावत ने सूफी गायन की मनमोहक प्रस्तुतियों से पूरे सभागार को सुरों की मधुरता में डुबो दिया। समापन अवसर पर प्राचार्य प्रो. अर्चना पाठक ने सभी अतिथियों, क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.