सिमडेगा, अप्रैल 10 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। सिमडेगा साहित्य सभा के बैनर तले डीसी कंचन सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को परिसदन भवन में जिले के साहित्यकारों की बैठक हुई। बैठक में सिमडेगा के विभिन्न समुदाय और समाज से जुड़े सांस्कृतिक लोकगीत को बचाने और साहित्य की प्रतिभाओं को निखारने के उद्देश्य से एवं साहित्य सभा संचालन के लिए कमिटी गठित की गई। जिसमें डीसी कंचन सिंह को साहित्य सभा का प्रधान संरक्षक बनाया गया। वहीं मनोज सिंहा को अध्यक्ष, श्याम सुंदर मिश्रा को सचिव और राकेश अग्रवाल को कोषाध्यक्ष बनाया गया। जबकि कार्यकारिणी सदस्य के रूप में बिंदु प्रसाद, मुनेश्वर साहु,विष्णु देव प्रसाद और जैकब लकड़ा का चयन किया गया। चयन प्रक्रिया के बाद संस्था के संचालन और रजिस्ट्रेशन पर चर्चा की गई। बैठक में सिमडेगा साहित्य सभा की नियमावली भी तैयार किया गया। म...