नई दिल्ली, जनवरी 27 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। दिल्ली विश्वविद्यालय में 12 से 14 फरवरी तक आयोजित होने वाले पहले साहित्य महोत्सव की समीक्षा बैठक कुलपति प्रो. योगेश सिंह की अध्यक्षता में हुई। कुलपति ने कहा कि यह डीयू का पहला साहित्य महोत्सव है। सभी लोग अपना बेहतर प्रदर्शन करें, ताकि यह आयोजन सफलता के मायने में एक उदाहरण बने। इस आयोजन की सफलता भविष्य के आयोजनों के लिए मजबूत नींव होगी। कुलपति ने कहा कि इस तीन दिवसीय आयोजन में डीयू के प्रत्येक विद्यार्थी, शिक्षक और अधिकारियों व कर्मचारियों की किसी न किसी रूप में भागीदारी होनी चाहिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.