रांची, अप्रैल 18 -- रांची, विशेष संवाददाता। डोरंडा कॉलेज में दो दिवसीय रांची विश्वविद्यालय अंतर कॉलेज साहित्य उत्सव का समापन शनिवार को हुआ। दूसरे दिन के कार्यक्रम की शुरुआत कविता पाठ से हुई। प्रतिभागियों ने कविताओं के माध्यम से अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। उनकी प्रतिभा को परखने के लिए निर्णायक की भूमिका में- डॉ कमल बोस, डॉ आकांक्षा चौधरी, डॉ शकुंतला मिश्रा, की उपस्थिति रही। उन्होंने कविता के भाव, शब्द विन्यास और मौलिकता के आधार पर विजेताओं का चयन किया। वाद-विवाद प्रतियोगिता में विपक्ष में प्रथम आयुषी प्रिया- संत जेवियर कॉलेज, अमन कुमार- योगदा सत्संग कॉलेज, जरीन परवीन- डोरंडा कॉलेज और पक्ष में शालिनी गुप्ता- रांची वीमेंस कॉलेज, शाश्वत कुमार- योगदा सत्संग कॉलेज, प्रियांशी- डोरंडा कॉलेज, विजेता बनीं। यह भी पढ़ें- महाविद्यालय में य...