साहित्य अकादमी की संगोष्ठी डॉ. अजय मालवीय आमंत्रित
प्रयागराज, जुलाई 11 -- प्रयागराज। साहित्य अकादमी की ओर से 28-29 जुलाई को हिमालयन डिग्री कॉलेज राजौरी, जम्मू-कश्मीर में संगोष्ठी आयोजित की जाएगी। रामानंद सागर के व्यक्तित्व-कृतित्व पर विषय पर आयोजित संगोष्ठी में बतौर वक्ता डॉ. अजय मालवीय प्रतिभाग करेंगे। साहित्य अकादमी के प्रतिनिधि वरुण गुलाटी की सूचना के अनुसार संगोष्ठी में देश-विदेश के कई विद्वान विचार व्यक्त करेंगे। एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज में उर्दू के प्रवक्ता डॉ. मालवीय ने हिंदी, संस्कृत व उर्दू के मर्मज्ञ हैं। उनकी उर्दू साहित्य की कई पुस्तकों को हिंदी में अनुवाद किया है। उनकी पुस्तक उर्दू में रामायण काफी चर्चित रही है। डॉ.मालवीय उर्दू अकादमी की ओर से देश-विदेश में आयोजित कई कार्यक्रमों में बतौर वक्ता शामिल हो चुके हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.