बदायूं, अप्रैल 19 -- सिद्धिविनायक यूनिवर्सिटी में एल्युमिनाई मीट एवं प्रतिष्ठा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में साहित्यकार डॉ. मेघा अग्रवाल को गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में आमंत्रित किया गया। साहित्य एवं समाज सेवा में उनके अतुलनीय योगदान के लिए उन्हें विशेष रूप से सम्मानित किया गया। समारोह में देश-विदेश से आए पूर्व विद्यार्थियों और शिक्षकों की गरिमामयी उपस्थिति रही। अपने संबोधन में डॉ. अग्रवाल ने शिक्षा और संस्कृति के समन्वय पर जोर देते हुए कहा कि साहित्य समाज का दर्पण होने के साथ-साथ उसे सही दिशा देने वाला सशक्त माध्यम भी है। उन्होंने युवाओं को ज्ञान और संस्कारों के साथ सकारात्मक परिवर्तन लाने हेतु प्रेरित किया। कार्यक्रम के अंत में यूनिवर्सिटी प्रशासन द्वारा सभी विशिष्ट अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की ...