साहित्यिक सेवाओं के लिए उर्फी रजा जैदी को 'सर्टिफिकेट ऑफ ऑनर'
बरेली, सितम्बर 10 -- सेंथल निवासी शायर एवं लेखक सैयद उर्फी रजा जैदी को साहित्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए अमेरिका के बोस्टन स्थित ऑल टुगेदर इंटरनेशनल एंथोलॉजी की ओर से 'सर्टिफिकेट ऑफ ऑनर' से सम्मानित किया गया। हाल ही में उनकी कविता 'मदर ऑफ ऑर्फन्स' को पाठकों ने खूब पसंद किया। उनकी नई किताब 'द मार्टर ऑफ माल्टा हकीम सैयद नुसरत हुसैन' जल्द प्रकाशित होने वाली है। उन्होंने बताया कि पुस्तक 'शहीद-ए-माल्टा' हकीम सैयद नुसरत हुसैन के जीवन पर आधारित है, जिनकी मिट्टी हाल ही में हिंदुस्तान लाई गई थी। इससे पहले रूस के शाही परिवार की ओर से भी उर्फी रजा जैदी को धर्मनिरपेक्ष सोच और समाजसेवा के लिए सम्मानित किया जा चुका है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.