वाराणसी, जुलाई 2 -- वाराणसी, मुख्य संवाददाता। साहित्यिक संस्था सनातन काव्य-धारा की तीसरी मासिक गोष्ठी बुधवार को इंदिरानगर स्थित कैलाशम् भवन में हुई। विश्व हिंदी शोध-संवर्धन अकादमी के निदेशक पं.हीरालाल मिश्र 'मधुकर' की अध्यक्षता में हुई गोष्ठी के मुख्य अतिथि कोलकाता के वरिष्ठ साहित्यकार रामपुकार सिंह 'पुकार गाजीपुरी' रहे। प्रथम सत्र में सनातन साहित्य एवं संस्कृति पर परिचर्चा हुई। वक्ताओं ने कहा कि हमें कबीर, तुलसी, रैदास की साहित्य परंपरा को बढ़ाना है। सनातन साहित्य वह है जिसपर देश, काल, परिस्थिति का प्रभाव नहीं पड़ता। गोष्ठी के अध्यक्ष हीरालाल मिश्र 'मधुकर' एवं मुख्य अतिथि रामपुकार सिंह 'पुकार गाजीपुरी' को चंद्रा साहित्य परिषद ट्रस्ट के अध्यक्ष राम नरेश 'नरेश' ने परिषद का सर्वोच्च सम्मान प्रदान किया। दूसरे सत्र में कवि गोष्ठी का आरंभ बाल ...