विकासनगर, अप्रैल 2 -- सरदार महिपाल राजेन्द्र जनजातीय पीजी कॉलेज साहिया के हिन्दी विभाग के छात्र-छात्राएं एक दिवसीय शैक्षिक भ्रमण के तहत देहरादून स्थित लेखक गांव पहुंचे, जहां उन्होंने साहित्यिक एवं सांस्कृतिक धरोहर को नजदीक से जाना और समझा। भ्रमण के दौरान गाइड शुभम ढौंडियाल ने विद्यार्थियों को नालंदा पुस्तकालय, नृसिंह मंदिर, लेखक कुटीर, संजीवनी वाटिका, नक्षत्र-नवग्रह वाटिका, योग साधना केंद्र और ऑडिटोरियम का अवलोकन कराया। छात्रों ने इन स्थलों के महत्व को समझते हुए साहित्य और प्रकृति के गहरे संबंध का अनुभव किया। हिन्दी विभागाध्यक्ष डॉ. शशिकला ने बताया कि इस शैक्षिक भ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थियों को प्रकृति के सानिध्य में साहित्य सृजन की प्रक्रिया से परिचित कराना तथा हिमालयी सांस्कृतिक विरासत को समझने का अवसर प्रदान करना है। कार्यक्रम में आश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.