साहित्यिक विमर्श के साथ किया काव्यपाठ
वाराणसी, जुलाई 24 -- वाराणसी, मुख्य संवाददाता। अंतरराष्ट्रीय महिला काव्य मंच की सारनाथ इकाई की ओर से मासिक गोष्ठी का आयोजन गुरुवार को किया गया। शिवपुर स्थित कुसुम अपार्टमेंट में हुए आयोजन में नगर के साहित्यकारों ने विमर्श के साथ काव्यपाठ किया। इसमें हिंदी कविता, गीत और हिंदी ग़ज़ल के विविध पक्ष मुखर हुए।
कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ रचनाकार छाया शुक्ला की अध्यक्षता में हुई गोष्ठी में काव्यपाठ का क्रम करुणा सिंह ने सरस्वती वंदना से की। इसके बाद ऋतु दीक्षित ने लेखनी से संवाद पर केंद्रित अपनी रचना से प्रशंसा बटोरी। उन्होंने भोजपुरी में देवी गीत भी सुनाया। डॉ.जगदीश नारायण गुप्त ने अपने छंदों से मानव प्रेम का संदेश दिया। सरोज सिंह ने नारी संघर्षों को अभिव्यक्ति दी।
रचनाकारों द्वारा प्रस्तुतियाँ क्रम को बढ़ाते हुए करुणा सिंह ने अपने बेहतरीन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.