अमरोहा, जुलाई 1 -- हरियाणा राज्य के फरीदाबाद स्थित श्रद्धा पब्लिक स्कूल में बीती 28 जून को अजय साहित्यिक एवं सामाजिक मंच व देवशील मैमोरियल के संयुक्त संयोजन में आयोजित साहित्यिक महोत्सव में स्थानीय निवासी कवि सतेंद्र धारीवाल धारी ने अपना काव्य संग्रह कविता चली गांव की ओर डॉ.बालकृष्ण शर्मा एवं कवि राजपाल यादव को भेंट किया। उनके गीत रंग-बिरंगे परिधानों का मेरा हिन्दुस्तान को भी खासा सराहा गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता हरियाणा के राजगीत लेखक डॉ.बालकृष्ण शर्मा ने की। इस दौरान वरिष्ठ कवि दिनेश रघुवंशी, विनोद कौशिक, गजलकार रामावतार बैरवा, डॉ.प्रीता पंवार, राजपाल यादव, रश्मि अभय, मंजू तंवर, डॉ.विकास शुक्ल, प्रेरणा सिंह, विवेक ऐरन, पारुल राज, डॉ.गजराज सिंह आर्य आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- साहित्यिक महोत्सव में भेंट किया काव्य संग्रह

हिंदी हिन्दुस्...