भागलपुर, मार्च 14 -- सुल्तानगंज। निज संवाददाता अजगैवीनाथ साहित्य मंच सुल्तानगंज के बैनर तले एक साहित्यिक बैठक सह कवि गोष्ठी का आयोजन मंच के अध्यक्ष भावानंद सिंह प्रशांत की अध्यक्षता और संस्थापक सदस्य डॉ. श्यामसुंदर आर्य के संयोजन में आयोजित की गई। जिसमें प्रगतिशील बुद्धिजीवी साहित्य मंच बरियारपुर और जागृति साहित्य मंच खड़गपुर के साहित्यकारों के साथ अंगजनपद से एक साहित्यिक पत्रिका के संयुक्त प्रकाशन पर विमर्श किया गया । सर्व सम्मति से प्रत्याशा पत्रिका के प्रकाशन पर सहमति बनी और इसके लिए तीनों मंच के साहित्यकारों को पत्रिका में विभिन्न पदों पर अध्यारोपित किया गया। जिसमें प्रधान संपादक के रूप में खड़गपुर के डॉ. महेश चौरसिया को रखा गया। इसके बाद कवि गोष्ठी की शुरुआत शशि आनंद अलबेला के संचालन में प्रारंभ हुआ। उपस्थित कवियों ने एक से बढ़कर एक रच...