साहित्यकार वैद्य महेंद्र ठाकुर नहीं रहे
पलामू, जून 28 -- हुसैनाबाद। शहर के संगत मोहल्ला निवासी साहित्यकार व साहित्यिक संस्था, सरोकार, के अध्यक्ष, आयुर्वेदाचार्य एवं राष्ट्रीय जनता दल के वरिष्ठ नेता वैद्य महेंद्र ठाकुर का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। वे पिछले कई दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे और इलाजरत थे। उनके निधन की ख़बर से साहित्य, सामाजिक, राजनीतिक एवं चिकित्सा जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। हुसैनाबाद सहित पूरे पलामू प्रमंडल में उन्हें एक समाजसेवी, साहित्यप्रेमी और कुशल आयुर्वेदाचार्य के रूप में सम्मान प्राप्त था। वैद्य महेंद्र ठाकुर लंबे समय तक राष्ट्रीय जनता दल से जुड़े रहे और पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाई। उन्होंने आयुर्वेदिक चिकित्सा के माध्यम से वर्षों तक निःस्वार्थ भाव से लोगों की सेवा की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.