भागलपुर, दिसम्बर 25 -- भागलपुर। साहित्यिक संस्था साहित्य सफर के सदस्यों ने देश के जाने-माने साहित्यकार विनोद शुक्ल के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की है। कवि साहित्यकार रंजन कुमार राय ने कहा कि विनोद शुक्ल हिंदी जगत के शिखर पुरुष थे। उनका निधन साहित्यिक जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। वरिष्ठ साहित्यकार अजय शंकर ने कहा कि कविता के साथ शुरू हुआ विनोद शुक्ल का साहित्यिक सफर एक अलग ही अंदाज रहा है। उन्होंने कविता में विनम्रता, संवेदना को जगाए रखा। साहित्य सफर के संस्थापक जगतराम साह कर्णपुरी ने कहा कि विनोद शुक्ल नहीं रहे, परंतु उनका लेखन हमेशा जिंदा रहेगा। इसके अलावा प्रेम कुमार प्रिय, नवल किशोर, हिमांशु राजीव रंजन आदि ने भी शोक संवेदना व्यक्त की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.