साहित्यकार विनोद भगत को मुंशी प्रेमचंद स्मृति सम्मान दिये जाने की घोषणा
काशीपुर, जुलाई 19 -- काशीपुर। मुंशी प्रेमचंद जयंती पर आगामी 31 जुलाई को यूपी के बिजनौर में एक भव्य साहित्यिक कार्यक्रम एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में सुप्रसिद्ध कथाकार एवं साहित्यकार काशीपुर निवासी विनोद भगत को उनके साहित्यिक योगदान के लिए सम्मानित किया जाएगा। विनोद भगत अब तक दो काव्य संग्रह पेट की आग, बारिश की एक बूंदऔर हाल ही में उनकी एक कहानी संग्रह दरकते सपने प्रकाशित हुआ है। मुंशी प्रेमचंद स्मृति समिति, बिजनौर द्वारा आयोजित इस समारोह में साहित्य प्रेमियों, लेखकों एवं बुद्धिजीवियों की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी। आयोजन के दौरान मुंशी प्रेमचंद के साहित्य, उनकी सामाजिक दृष्टि, हिंदी कथा साहित्य में उनके अमूल्य योगदान पर विचार-विमर्श किया जाएगा। यह भी पढ़ें- उत्तराखंड के साहित्यकार विनोद भगत को मुंशी प्रेमचंद स्मृति सम्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.