जमशेदपुर, फरवरी 18 -- साहित्यकार रीना सिन्हा सलोनी को स्पेनिन साहित्य गौरव सम्मान (2024-25) से सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान उन्हें साहित्य क्षेत्र में दीर्घकालिक, गुणवत्तापूर्ण और मूल्यपरक योगदान के लिए प्रदान किया जा रहा है। सम्मान के लिए गठित जूरी समिति में वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. अशोक प्रियदर्शी, डॉ. माया प्रसाद और सिस्टर डॉ. मेरी ग्रेस शामिल थीं। रीना सिन्हा सलोनी ने हिंदी और भोजपुरी में प्रचुर सृजन किया है। उनके काव्य संकलन एक दिन अचानक ने पाठकों का ध्यान आकर्षित किया और काफी सुर्खियां बटोरीं। रीना की लेखनी स्त्री-विमर्श और विभिन्न सामाजिक मुद्दों पर निरंतर रही है। मुक्त छंद और छंदबद्ध रचनाओं के अलावा वे आलेख, संस्मरण और कहानियां भी लिखती हैं। रीना सिन्हा सलोनी तुलसी भवन साहित्य समिति और अखिल भारतीय साहित्य परिषद, जमशेदपुर की सक्रिय ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.