बलिया, मई 6 -- बलिया, संवाददाता। जिला भोजपुरी साहित्य सम्मेलन तथा सामाजिक एवं सांस्कृतित संस्था 'संकल्प' की ओर से बुधवार को आयोजित सादे समारोह में वरिष्ठ साहित्यकार रामपुकार सिंह 'पुकार' गाजीपुरी को 'भोजपुरी रत्न' से सम्मानित किया गया। रिसरा इंटर कालेज (कोलकाता) के पूर्व प्रधानाचार्य रामपुकार सिंह ने भोजपुरी एवं हिंदी साहित्य में कई महत्वपूर्ण कृतियों की रचना कर साहित्य जगत में विशेष पहचान बनाई है। समारोह में बतौर मुख्य अतिथि जिला प्रोबेशन अधिकारी डॉ. अमरेन्द्र पोत्स्यायन रहे, जबकि अध्यक्षता अशोक ने की । समारोह की शुरुआत मां सरस्वती के चित्र पर पुष्पार्चन एवं दीप प्रज्ज्वलन से हुई। 'संकल्प' के बच्चों ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। की गई । अतिथि परिचय वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. राजेन्द्र भारती ने कराया। अतिथियों का सम्मान भोजपुरी तिमाही ई-पत्रिक...