सीतापुर, जून 25 -- सीतापुर, संवाददाता। शहर के हास्य कवि व शायर महफूज रहमानी के निधन पर गुरुवार को अयोध्या प्रसाद गौतम एडवोकेट के कलेक्ट्रेट स्थित चेंबर में शोक सभा आयोजित की गई। जिसमें शोक संवेदना प्रस्तुत करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर अयोध्या प्रसाद गौतम ने कहा कि साहित्य जगत में चमकता हुआ एक सितारा अपने साहित्य की रोशनी बिखेर कर कहीं गुम हो गया है। जिसकी कमी साहित्य जगत में सदैव महसूस की जाती रहेगी। यासीन इब्ने उमर ने कहा कि महफूज रहमानी उर्दू साहित्य क्षेत्र में जितना जाने पहचाने जाते थे उससे कहीं ज्यादा हिंदी साहित्य जगत में उनकी पहचान थी। डॉ. तनवीर इकबाल बिसवानी ने कहा कि महफूज रहमानी एक अच्छे शायर व कवि होने के साथ-साथ बहुत अच्छे इंसान भी थे। वहीं अन्नपूर्णा सेवा संस्थान अध्यक्ष नवीन द्विवेदी ने कहा कि वह जितने सरल स...