चम्पावत, नवम्बर 3 -- संतोष आर्यन, चम्पावत। साहित्यकार व रिटायर्ड प्रधानाचार्य डॉ.विष्णु दत्त शास्त्री सरल को कादंबरी अवार्ड मिाल है। बीते 31 अक्तूबर को जबलपुर में अंतरराष्ट्रीय साहित्यिक समारोह में उन्हें समिति अध्यक्ष आचार्य भगवत दुबे और महासचिव राजेश पाठक ने सम्मानित किया। साहित्य चेतना मंच के डॉ.बीसी जोशी, पुष्कर बोहरा, डॉ.टीआर जोशी, हिमांशु जोशी, डॉ.एमपी जोशी, प्रकाश जोशी, सुभाष जोशी, अंजू पांडेय, डॉ.सतीश पांडेय, पीसी पांडेय, प्रधानाचार्य उमेद बिष्ट, सामश्रवा आर्य, राजेंद्र गहतोड़ी, प्रेमबल्लभ, जर्नादन चिलकोटी, भूपेंद्र सिंह ने खुशी जताई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...