आरा, जून 5 -- आरा, निज प्रतिनिधि। ब्रह्मर्षि स्वामी सहजानंद सरस्वती पुस्तकालय वाचनालय एवं स्मारक भवन में साहित्यकार, लेखक और सेवानिवृत्त शिक्षक विष्णुदेव सिंह उर्फ बीडी सिंह के निधन पर शुक्रवार को श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। वक्ताओं ने कहा कि वे कई सामाजिक, सांस्कृतिक संगठनों से जीवनपर्यन्त जुड़कर समाज सेवा करते रहे। वाचनालय के सचिव अधिवक्ता तारकेश्वर ठाकुर ने कहा कि स्वामी सहजानंद जी के नाम पर चल रहे इस संस्थान के शुरुआत के आंदोलन में भी उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा । अध्यक्षता युगेश्वर प्रसाद सिंह ने की। शोक सभा में मुक्तेश्वर उपाध्याय, अनील राय,कमलेश सिंह, प्रेमचंद राय, परशुराम चौधरी, सुनील दत्त, गजेंद्र ठाकुर, उदय कुमार और अन्य थे। यह भी पढ़ें- साहित्यकार और सेवानिवृत्त शिक्षक बीडी सिंह को किया गया याद इधर, शाहाबाद बुद्धिजीवी मंच के स...