साहित्यकार उदय व डॉ.शारदाचरण को प्रधानमंत्री साहित्य गौरव सम्मान
मुजफ्फरपुर, सितम्बर 29 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। साहित्य के उन्नयन में योगदान के लिए साहित्यकार उदय एवं डॉ. शारदाचरण को प्रधानमंत्री साहित्य गौरव सम्मान से नवाजा गया है। हिन्दी साहित्य सम्मेलन ने पटना में इस सम्मान से सम्मानित किया है। भूतत्व एवं कला-संस्कृति मंत्री डॉ. प्रमोद चंद्रवंशी, विधान परिषद सदस्य इं. सच्चिदानन्द राय, डॉ. अनिल सुलभ समेत अन्य लोगों के हाथों यह सम्मान प्रदान किया गया। चित्तरंजन सिन्हा कनक, डॉ. महेन्द्र मधुकर, डॉ. रामप्रवेश सिंह, डॉ. संजय पंकज, अधिवक्ता नित्यानंद शर्मा, अधिवक्ता अमरेन्द्र ठाकुर आदि ने बधाई दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.