हल्द्वानी, सितम्बर 27 -- हल्द्वानी। साहित्यिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के संरक्षण और संवर्धन के लिए गठित 'अविचल धरोहर स्मृति-न्यास' की ओर से ऊंचापुल स्थित अविचल प्रकाशन कार्यालय में कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। नजीबाबाद (बिजनौर) से आए प्रख्यात साहित्यकार, चित्रकार और गीतकार इंद्रदेव भारती को प्रथम 'अविचल गीतश्री' सम्मान से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कुमाउनी कवि एवं 'कुमगढ़' पत्रिका के संपादक दामोदर जोशी 'देवांशु' ने की। विशिष्ट अतिथि गोविंद वल्लभ बहुगुणा रहे। इंद्रदेव भारती ने अच्छी कविता लिखने की विधा और गीत-कविता के विभिन्न पहलुओं पर विचार साझा किए। इसके बाद कुमाउनी, गढ़वाली और हिन्दी के कवियों ने अपनी रचनाओं का पाठ किया। डॉ. दीपा गोबाड़ी, डॉ. हेमचंद दुबे, पत्रकार जगमोहन रौतेला, प्रदीप उपाध्याय, डॉ. गजेंद्र बटोही, डॉ. ...