साहित्यकार असरार गांधी की पुस्तक पर होगा मंथन
प्रयागराज, अप्रैल 17 -- प्रयागराज। युवा सृजन संवाद की ओर से शनिवार को जनार्पण व चर्चा का आयोजन किया जाएगा। जिसमें वरिष्ठ कथाकार असरार गांधी की पुस्तक एक छांव: कहानी संग्रह का पहले लोकार्पण होगा उसके बाद साहित्यकार उस पर मंथन करेंगे। यह आयोजन म्योहॉल चौराहे पर स्थित अंजुमन रुह ए अदब के परिसर में शाम चार बजे आयोजित होगा। वक्ता के रूप में वरिष्ठ रंगकर्मी प्रवीण शेखर, डॉ. दिनेश कुमार, डॉ. दीनानाथ मौर्य, डॉ. अब्दुर्रहमान फैसल व डॉ. शमनाज शेख मौजूद रहेंगे। जबकि अध्यक्षता प्रो. हेरंब चतुर्वेदी करेंगे। स्वागत वक्तव्य इविवि के हिन्दी विभाग के प्रो. संतोष भदौरिया का होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.