मुंगेर, मार्च 21 -- मुंगेर,हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। मुंगेर के साहित्यकार डॉ. अंजनी कुमार सुमन को उनकी नई पुस्तक कविता संग्रह तुम्हारे प्रेम की पंखुड़ियां के लिए गुरुवार को साहित्यक संस्था तरूणोदय सांस्कृतिक विकास परिषद, पूर्णिया की ओर से वर्ष-2026 का काव्य गौरव साहित्य सम्मान दिया गया। यह सम्मान उन्हें पूर्णिया के कला भवन के साहित्य सभागार में राष्ट्रीय विक्रम संवत्सर के उपलक्ष्य में आयोजित समारोह में संस्था के सचिव कैलाश बिहारी चौधरी, कार्यक्रम अध्यक्ष डॉ. प्रभात नारायण झा, मुख्य अतिथि बाबा बैद्यनाथ झा एवं विशिष्ठ अतिथि अशोक आलोक एवं कवि राजकुमार द्वारा संयुक्त रूप से दिया गया। सम्मान में उन्हें प्रतीक चिन्ह, सम्मान पत्र एवं सम्मान राशि का चेक देकर सम्मानित किया गया। अंजनी सुमन वर्त्तमान में कवि और लेखक होने के साथ -साथ नालंदा के महाबोधि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.