अररिया, जनवरी 7 -- फारबिसगंज, एक संवाददाता। स्थानीय प्रोफेसर कॉलोनी स्थित पीडब्ल्यूडी के प्रांगण में इंद्रधनुष साहित्य परिषद के तत्वावधान में मंगलवार को आधुनिक हिंदी साहित्य के पितामह भारतेंदु हरिश्चंद्र की पुण्यतिथि और अररिया जिला के वयोवृद्ध साहित्यकार भोला पंडित प्रणयी का जन्मोत्सव एक साथ मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता हिंदीसेवी सह द्विजदेनी क्लब के उपाध्यक्ष अरविन्द ठाकुर ने की। इस अवसर पर सर्वप्रथम उपस्थित साहित्यप्रेमियों के द्वारा भारतेंदु हरिश्चंद्र की तस्वीर पर श्रद्धासुमन अर्पण किया गया। उसके बाद परिषद के संस्थापक सचिव विनोद कुमार तिवारी ने प्रणयी जी के बारे में विस्तार पूर्वक बताया। उनका जन्म 6 जनवरी 1936 ई. को अररिया के पास गीतवास में हुआ था। अररिया जिला से प्रकाशित त्रैमासिक पत्रिका संवदिया के वे संस्थापक संपादक हैं। उनकी ...