साहित्यकारों ने दी शायर डॉ बशीर बद्र को श्रद्धांजलि
पलामू, मई 29 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। प्रगतिशील लेखक संघ व इंडियन पीपुल्स थिएटर एसोसिएशन (इप्टा) ने उर्दू साहित्य के प्रख्यात शायर, गजलकार और संवेदनशील रचनाकार डॉ बशीर बद्र के निधन श्रद्धांजलि अर्पित किया। पलामू के साहित्यिक और सांस्कृतिक जगत में गहरा शोक व्याप्त है। प्रगतिशील लेखक संघ के पंकज श्रीवास्तव ने कहा कि प्रेम, पीड़ा, उम्मीद, इंसानियत और सामाजिक सरोकारों को जिस खूबसूरती से डॉ बशीर बद्र ने अपनी शायरी में अभिव्यक्त किया, वह उन्हें हमेशा जीवित रखेगा। उनकी रचनाएं आने वाली पीढ़ियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनी रहेंगी। श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में इप्टा के अध्यक्ष सुरेश सिंह, शब्बीर अहमद, शिव शंकर प्रसाद,संजीव कुमार संजू, रंजीत पाठक, रविशंकर, प्रेम प्रकाश तथा नुदरत नवाज सहित अनेक साहित्यकार, कलाकार और बुद्धिजीवी शामिल थे। यह भी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.