मुजफ्फरपुर, अप्रैल 19 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। नवयुवक समिति ट्रस्ट के सभागार में काव्य हिन्दुस्तान अंतरराष्ट्रीय साहित्य समूह के तत्वावधान में कवि सम्मेलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर शहर एवं शहर के बाहर से आये साहित्यकारों एवं पत्रकारों को कलम के जादूगर रामवृक्ष बेनीपुरी सम्मान से सम्मानित किया गया। प्रथमसत्र में रामवृक्ष बेनीपुरी के जीवन पर विचार-विमर्श हुआ, जिसकी अध्यक्षता डॉ. राजीव रंजन, डॉ. अरुण कुमार साह शिशु रोग विशेषज्ञ ने किया। दूसरे सत्र में कवि सम्मेलन हुआ, जिसका संचालन उमेश राज ने किया और धन्यवाद ज्ञापन रेखा शर्मा स्नेहा ने किया। इसमें डॉ. हरि किशोर प्रसाद सिंह, सत्येन्द्र कुमार सत्यन, सुप्रिया सोनी, उमेश राज, डॉ. मीना परिहार, रामवृक्ष राम चकपुरी, बिनोद हंसोडा़, मिन्टु कुमार झा, प्रमोद नारायण मिश्र, ...