कानपुर, अप्रैल 3 -- कानपुर। साहित्य, विज्ञान, तकनीकी और एआई (आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस) पर नेपाल के विश्वविद्यालयों संग छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) मिलकर काम करेगा। काठमांडू में चल रहे इण्डो-नेपाल एजुकेशनल समिट-2026 में इसको लेकर सहमति बनी है। समिट में उच्च शिक्षा, अनुसंधान एवं सांस्कृतिक सहयोग को लेकर मंथन हुआ। इस दो दिवसीय समिट में सीएसजेएमयू के साथ त्रिभुवन विश्वविद्यालय काठमांडू, लिंकन एकेडमी मैक्सवे इंटरनेशनल और संवृद्धि एजुकेशनल कंसल्टेंसी प्रा. लि. नेपाल के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। समिट में सीएसजेएमयू के सीडीसी निदेशक प्रो. आरके द्विवेदी की अगुवाई में विवि व संबद्ध महाविद्यालयों के 23 प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। वहीं, त्रिभुवन विश्वविद्यालय के डॉ. एसएन चौधरी और संवृद्धि एजुकेशनल कंसलटेंसी के रविशंकर देव ने ब...