साहस संस्था ने चलाया स्वछता अभियान
उन्नाव, जून 7 -- सफीपुर, संवाददाता। विकास खंड की ग्राम पंचायत सालेहनगर करौंदी में रविवार को साहस संस्था ने एचडीएफसी बैंक के सहयोग से स्वच्छता जागरूकता एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीणों को स्वच्छता, प्लास्टिक मुक्त वातावरण और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक बम्बालाल दिवाकर उपस्थित रहे। शुरुआत स्वच्छता जागरूकता अभियान से हुई, जिसमें ग्रामीणों को साफ-सफाई के महत्व, कचरा प्रबंधन, प्लास्टिक प्रदूषण के दुष्प्रभाव तथा कचरे के वैज्ञानिक निस्तारण की जानकारी दी गई। साथ ही गीले, सूखे एवं घरेलू हानिकारक कचरे को अलग-अलग एकत्रित करने तथा निर्धारित डस्टबिन का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया। यह भी पढ़ें- नगर के सीमावर्ती वन क्षेत्र की सफाई कर स्वच्छता का संदेश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.