बलिया, अप्रैल 24 -- बलिया, वरिष्ठ संवाददाता। आरा (बिहार) के विधायक संजय सिंह टाइगर ने कहा कि 1857 की क्रांति के नायक वीरवर बाबू कुंवर सिंह अद्वितीय योद्धा थे। विश्व इतिहास में यह एक अद्वितीय उदाहरण है, जब इतनी अधिक उम्र में भी एक योद्धा ने तलवार उठाकर अंग्रेजों को ललकारा और अपनी वीरता से उन्हें भयभीत कर दिया।संजय सिंह गुरुवार की देर शाम बाबू कुंवर सिंह की जयंती पर कुंवर सिंह चौराहे पर आयोजित विजयोत्सव कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि वीर कुंवर सिंह के शौर्य, साहस और देशभक्ति की भावना को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने 80 वर्ष की उम्र में भी अद्मय साहस से 23 अप्रैल 1858 को अंग्रेज कैप्टन ली ग्रैंड की अंग्रेजी सेना को हराकर जगदीशपुर में पुनः अपना झंडा फहराया था। यह भी पढ़ें- प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के महानायक बा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.