आगरा, जून 4 -- पुलिस में अच्छा काम करने वाला रातोंरात हीरो बन जाता है। फतेहपुर सीकरी थाने में तैनात रिक्रूट आरक्षी दीपक सोलंकी की अधिकारी पीठ थपथपा रहे हैं। जान की बाजी लगाकर वह युवती को बचाने के लिए तालाब में कूद गया था। गुरुवार को पुलिस आयुक्त ने सिपाही को एक हजार रुपये का नकद पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र भेजा। डीजीपी स्तर से भी सिपाही को सम्मानित किया जाएगा। सिपाही के साहस का वीडियो कमिश्नरेट पुलिस ने अपने एक्स हैंडल से अपलोड किया था। यह वीडियो अभी तक सबसे ज्यादा देखे जाने वाला वीडियो बन गया है। रिक्रूट आरक्षी दीपक सोलंकी ने पुलिस आयुक्त को बताया कि फतेहपुर सीकरी में ग्वालियर गेट के पास एक तालाब है। वह अपने साथी के साथ गांव मई बुजुर्ग से प्रार्थनापत्र की जांच करके लौट रहा था। एक युवती को तालाब की तरफ जाते देखा। जब तक वे वहां पहुंचे, ग्राम...