फरीदाबाद, दिसम्बर 14 -- फरीदाबाद। स्मार्ट सिटी के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले छात्र एवं छात्राओं को हिमाचल प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत जानने का अवसर मिलेगा। इसके लिए मनाली में पांच-पांच दिवसीय दो साहसिक शिविर आयोजित किए जाएंगे। शिविर में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए अलग-अलग गतिविधियां कराई जाएगी। इसके लिए सभी जिलों से शैक्षणिक गतिविधियों में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले 24 विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा। बता दे कि शिक्षा निदेशालय के आदेश पर हर वर्ष साहसिक शिविर का आयोजन किया जाता है। इसमें 60 प्रतिशत व उससे अधिक अंक लाने वाले छात्र एवं छात्राओं को चयनित किया जाता है और उन्हें शिविर में ले जाया जाता है। इस बार हिमाचल के मनाली में 16 दिसंबर से साहसिक शिविर आयोजित किया जा रहा है। इसमें 12 लड़के व 12 लड़कियों को शामिल किया जाएगा। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.