हाथरस, फरवरी 27 -- हाथरस,कार्यालय संवाददाता। देश की रक्षा में अपना उत्कृष्ट योगदान देने वाले जांबाजों के सम्मान में गुरुवार को हिन्दुस्तान की ओर से शौर्य सम्मान समारोह का आयोजन पुलिस लाइन के आॅडोटोरियम में किया गया। जिले की प्रभारी मंत्री बेबीरानी मौर्य,सदर विधायक,डीएम व एसपी आदि ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया। देश भक्ति से ओतप्रोत गीतों ने कार्यक्रम में समा बांध दिया। मुख्य अतिथि केबिनेट मंत्री व जिले की प्रभारी मंत्री बेबीरानी मौर्य,सदर विधायक अंजुला माहौर,भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेश सिंह कुशवाहभाजपा सांसद प्रतिनिधि राजेश गुड्डू,,डीएम अतुल वत्स,एसपी चिरंजीव नाथ सिंहा,सीडीओ पीएन दीक्षित, एएसपी रामानंद कुशवाह,मोहता बेलनेस के डायरेक्टर राजवंश मोहता आदि को बुके देकर हिन्दुस्तान परिवार की ओर से उनका स्वागत किया गय...