रायबरेली, जुलाई 25 -- रायबरेली, संवाददाता। समाजवादी पार्टी की ओर से पार्टी कार्यालय सुपर मार्केट में पूर्व सांसद फूलन देवी की पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके याद किया। कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए जिला अध्यक्ष इ.वीरेन्द्र यादव ने कहा कि पूर्व सांसद फूलनदेवी का जीवन साहस,संघर्ष एवं स्वाभिमान की अमिट मिशाल था। वह अन्याय के विरुद्ध विद्रोह,आत्मसम्मान के लिए संघर्ष एवं सामाजिक न्याय की बुलंद आवाज रही। परिस्थितियों व अत्याचार के कारण वह चम्बल के बीहड़ में सक्रिय होकर बागी बन गयी। अपने ऊपर हुए अत्याचार एवं अपमान का बदला लेने के लिए वह देश भर में चर्चित हुई। उसके उपरांत भारी जनसमूह एवं पुलिस अधिकारियों के समक्ष आत्मसमर्पण कर जेल गयीं। यह भी पढ़ें- पूर्व सांसद देवी को पुण्यतिथि पर अर्पित की गई श्रद्धांजलि सन 1994 में तत्कालीन ...