बदायूं, अप्रैल 13 -- खरमास 14 अप्रैल को समाप्त होने पर शुभ एवं मांगलिक कार्यों की शुरुआत हो जाएगी। 15 अप्रैल से लेकर 29 अप्रैल तक लगातार शादियां हैं। शादियों वाले घरानों द्वारा खरीददारी का सिलसिला जारी है। जिसके चलते बाजार में रौनक बनी हुयी है। साहलग सीजन को लेकर बाजार में चमक आ गई है। इस माह में कई अबूझ मुहूर्त हैं, जिनमें सबसे ज्यादा शादियां होना हैं। शादी वाले घराने बाजार में खरीदारी में लगे हुए हैं। साहलग सीजन में सर्राफा एवं कपड़ा कारोबारियों ने ग्राहकों को लुभावने ऑफर दिये हैं। जिन घरों में शादियां हैं वह लोग चढ़ावा के लिए कपड़े से लेकर सोने चांदी के आभूषणों की खरीदारी कर रहे हैं। सोना चांदी महंगा होने के चलते लोग आकर्षक डिजाइन में कम वजन वाले आभूषण पसंद कर रहे हैं। कपड़े की दुकानों पर साड़ियों से लेकर सूट की खूब डिमांड है। इसके अला...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.