सहारनपुर, नवम्बर 30 -- ई-रिक्शा चालकों की मनमानी, अतिक्रमण और रेहड़ी वालों की हठधर्मिता से नगर के हनुमान चौक से दारुल उलूम की खानकाह पुलिस चौकी तक राहगीरों का पैदल चलना दुश्वार हो गया है। आलम यह है कि पुलिस प्रशासन नगर के विभिन्न स्थानों से तो अतिक्रमण हटवा देती है, लेकिन हनुमान चौक, सरसटा बाजार दारुल उलूम चौक, मदनी गेट, रशीदिया मस्जिद और खानकाह चौक पर अतिक्रमण हटाओ अभियान पहुंचता ही नहीं। जिससे यहां अतिक्रमण के चलते सड़क संकरी हो गई है। नगर में सड़क किनारे खड़े होने वाले रेहड़ी, दुकानदारों द्वारा बाहर तक रख किया गया सामान और उसके आगे खड़ी बाइकें और ई-रिक्शा चालकों की बहुताय संख्या के चलते सर्राफा बाजार से खानकाह चौक तक पैदल या दोपहिया वाहनों पर चलना दुश्वार है। इतना ही नहीं मस्जिद रशीदिया से लेकर खानकाह पुलिस चौकी तक सड़क किनारे कारों और बाइकों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.