औरैया, मई 2 -- अजीतमल, संवाददाता। तहसील सभागार में शनिवार को आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) नीरज प्रसाद और अपर पुलिस अधीक्षक आलोक मिश्रा ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं। अधिकारियों ने उपजिलाधिकारी निखिल राजपूत और क्षेत्राधिकारी मनोज गंगवार के साथ शिकायतों का सुनकर संबंधित विभागों को शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। समाधान दिवस में बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। मोहल्ला अंबेडकर नगर के राजकुमार, राजबहादुर और शांति देवी समेत दो दर्जन से अधिक लोगों ने हस्ताक्षरयुक्त प्रार्थनापत्र देकर करीब 100 घरों में गंदा पानी आने की समस्या उठाई और जल्द समाधान की मांग की। वहीं रोशनपुर निवासी मोतीलाल ने अपने भाई पर पैतृक कच्चे मकान को फर्जी तरीके से बेचने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। यह भी पढ़ें- तालाबों का खत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.